गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कार लॉरी की टक्कर : सात की मौत

एलुरु : आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले के नालाजेरला मंडल के अनंतपल्ली गांव में सोमवार को कार की लॉरी से हुई टक्कर में एक बच्चे सहित सात लोगों की मौत हो गई और दो घायल हो गए। पुलिस ने आज यहां बताया कि दुर्घटना उस समय हुई जब राजमुंड्री के रहने वाले एक परिवार के आठ सदस्य हैदराबाद में शादी समारोह के बाद वापस लौट रहे थे इसी दौरान उनकी कार पुल पर एक खड़ी लॉरी से टकरा गई। जिससे छह लोगों को मौत हो गई और एक व्यक्ति ने अस्पताल में ले जाने के दौरान रास्ते में दम तोड़ा।
उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान मिडे सत्यनारायण (46), मिडे रवित्जा (24), मिडे अरुणा (26), दशरी श्रीवानी (26), रिलेंगी लक्ष्मी (50), लोहित गगन (8) और अतुकुरी दुर्गा (50) के रूप में की गई। कोववुरु के पुलिस उप अधीक्षक वीएसएन वर्मा ने मौके पर पहुंच कर जायजा लिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए जीजीएच भेज दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *