गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

टायर फटने से कार पलटी, पांच लोगों की मौत, एक घायल

जयपुर : राजस्थान में सिरोही जिले में ब्यावर पिंडवाड़ा राजमार्ग पर टायर फटने से एक कार अनियंत्रित होकर पलट गयी, इससे कार में सवार गुजरात के एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत हो गयी, जबकि एक महिला घायल हाे गयी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार एक परिवार के लोग कार से गुजरात से जोधपुर जा रहे थे। सिरोही जिले में ब्यावर पिंडवाड़ा मार्ग पर अचानक कार का टायर फट गया, इससे कार अनियंत्रित होकर कई पलटी खाकर सड़क के दूसरी ओर जा गिरी। इसकी सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने प्रताप भाई, रामूराम, उषा बेन, पुष्पादेवी और एक वर्षीय बालक को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल शारदा का उपचार किया जा रहा है। कार में सवार लोग गुजरात के बताये जा रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *