गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कार पलटी : एक की मौत, तीन गंभीर

बारां : राजस्थान के कोटा – बारां नेशनल हाईवे 27 पर सीमलिया टोल नाके के नजदीक कार के अनियंत्रित होकर पलटने से एक युवक की मौत हो गई वहीं तीन अन्य घायल हो गए। पुलिस के अनुसार कल देर रात को कोटा से बारां की तरफ चार युवक एक कार में सवार होकर जा रहे थे। सीमलिया टोल नाके से करीब 50 मीटर पहले ही कार अचानक से अनियंत्रित हो गई और टोल नाके तक पलटती हुई आ गई। कार तीन से चार बार पलटी खाई।
अचानक हुई इस दुर्घटना के बाद टोलकर्मियों और अन्य लोगों ने कार में फंसे युवकों को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। सूचना पाकर सीमलिया थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची। इस दुर्घटना में बारां सिविल लाइंस निवासी 24 वर्षीय सानिध्य कुमरा बाटा की मौत हो गई। जबकि सारांश बंसल, सौमित्र बंसल तथा लविश जैन घायल हुए हैं। इनमें सारांश बंसल को झालावाड़ रोड स्थित व सौमित्र बंसल को सुभाष नगर स्थित निजी अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया है। लवीश जैन को परिजन उसे उपचार के लिए बारां ही ले गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *