गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कार पलटी : तीन मरे, सात घायल

पीलीभीत : उत्तर प्रदेश में पीलीभीत जिले के पूरनपुर कोतवाली क्षेत्र में बरातियों से भरी कार पलटने से उसमें सवार तीन महिलाओं की मृत्यु हो गयी जबकि सात अन्य घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने बुधवार को बताया कि बीती देर रात पूरनपुर- धनाराघाट मार्ग पर हरीपुर जंगल में राहुलनगर शादी में जा रही बरातियों से भरी इनोवा सामने से आ रहे स्कूटी सवार को बचाने में कई पलटे खाकर कार पेड़ से जा टकराई। इस दुर्घटना में तीन महिलाओं की मौके पर मौत हो गई तथा कार के चालक सहित सात लोग घायल हो गए।
जानकारी पर देर रात एसडीएम राजेश कुमार शुक्ला, नायब तहसीलदार ऋषिकांत दीक्षित, सीओ प्रतीक दहिया, कोतवाल संजीव कुमार शुक्ला पुलिस बल के साथ अस्पताल पहुंचे और घायलों का हालचाल जाना। इनोवा चालक नारायण परमार्थी ने हादसे के बारे में बताया कि सामने से आ रही स्कूटी को बचाने के चक्कर में गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई।
पुलिस के अनुसार उत्तराखंड राज्य के शक्ति फार्म के ग्रामसभा बैकुंठपुर निवासी दीपांकर सरकार के पुत्र नरोत्तम सरकार की बरात मंगलवार रात पीलीभीत जिले के चंदिया हजारा थाना क्षेत्र के राहुल नगर जा रही थी। बरातियों से भरी इनोवा पूरनपुर- चंदिया हजारा रोड पर अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई और कई बार पलटने के बाद पेड़ से जा टकराई।
इस हादसे में रेणुका रानी (70),कंचन सरकार (64) और विशाखा मंडल (65) की मौके पर मौत हो गई। कार में सवार नारायण प्रमाणिक (30), गणेश मंडल (21), निहाल मुखर्जी (19), गोविंद (42), मनीष मंडल (14), उमेश सरकार (20), दिपांकर मंडल (17) घायल हो गए। घायलों को सीएचसी भिजवाया गया। प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *