गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कार पलटी : दो की मौत, दो घायल

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में बरेली जिले के फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र में डिवाइडर से टकराकर एक कार के पलट जाने से दो एमबीबीएस छात्रों की मौत हो गयी और अन्य दो घायल हो गये। पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि यह दुर्घटना बुधवार देर रात हुई, जब दीपक भाटी (23), राहुल श्रीवास्तव (24), आयुष पोरवाल (23) और कृष्णा यादव (22) परीक्षा देकर लौट रहे थे। उन्होंने बताया कि कार चालक ने लखनऊ-बरेली रोड पर नियंत्रण खो दिया और डिवाइडर से टकराने के बाद कार पलट गई।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस दुर्घटना में दीपक और राहुल की मौत हो गयी। उन्होंने कहा, “आयुष और कृष्णा को गंभीर चोटें आईं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। गौरतलब है कि चारों एमबीबीएस के छात्र थे और ज्योति कॉलेज से परीक्षा देकर लौट रहे थे। पुलिस सूत्रों ने बताया कि दीपक फरीदाबाद का रहने वाला था, राहुल बिहार का रहने वाला था। उन्होंने कहा, “दोनों मृतक एमबीबीएस के अंतिम सेमेस्टर के छात्र थे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *