राजकोट : गुजरात में राजकोट जिले के धोराजी तालुका क्षेत्र में बुधवार को एक कार का टायर फटने से पलट कर नदी में गिर जाने से तीन महिलाओं सहित चार लोगों की मौत हो गयी। पुलिस ने बताया कि पोरबंदर-राजकोट राजमार्ग पर बुधवार सुबह भादर नदी के पुल पर
एक कार का अचानक टायर फट गया, जिससे कार बेकाबू होकर पलट कर नदी में गिर गयी। कार सवार तीन महिलाओं सहित चार लोगों को नदी के पानी से बाहर निकाल कर बेहोशी की हालत में अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों चारों को मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान धोराजी निवासी दिनेशभाई डाॅ ठुमर (54), उनकी पत्नी लीलावतीबेन (50), उनकी पुत्री हार्दिकाबेन (24) और लीलावती की बहन संगीताबेन प्र. कोयाणी (52) के रूप में की गयी है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।
कार का टायर फटा, चार की मौत
