गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बाजारों में दुकानदारों से कैरिंग चार्ज वसूला

जयपुर : राजस्थान के जयपुर में नगर निगम हैरिटेज द्वारा विभिन्न बाजारों में दुकानदारों से 15 किलो पॉलीथीन जब्त करते हुये 1 लाख 23 हजार 300 का कैरिंग चार्ज वसूला। महापौर मुनेश गुर्जर के निर्देशन में उपायुक्त स्वास्थ आशीष कुमार के नेतृत्व में निगम हैरिटेज के स्वास्थ दस्ते ने पिछले तीन दिनों में विभिन्न बाजारों में जाकर पॉलीथीन रखने वालों पर कड़ी कार्रवाई की। श्रीमति गुर्जर नेे सिंगल यूूज प्लास्टिक मुक्त अभियान के तहत निगम के स्वास्थ दस्ते ने महापौर ने कहा कि जयपुर को पॉलीथीन एवं प्लास्टिक से मुक्त करने के लिए निगम हैरिटेज द्वारा कैनवास के बेग जनता में वितरित किये जा रहे हैं जिनका ज्यादा से ज्यादा उपयोग करने पर प्लास्टिक के उपयोग में कमी आएगी व इसका सीधा सकारात्मक प्रभाव हम सब जयपुरवासी उठा पायेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *