गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कार्स24 ने लॉन्च की कार स्क्रैपिंग इनीशिएटिव

नई दिल्ली : ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री में स्थायित्व को बढ़ावा देते हुए ऑटोटेक कंपनी कार्स 24 ने आज अपनी नई वाहन स्क्रैपिंग इनीशिएटिव लॉन्च किया करने की घोषणा की है। कंपनी ने आज यहां कहा कि उसकी यह पहल भारत में कार स्क्रैपिंग के तरीके को पूरी तरह से बदल देगी और उन लोगों को वन-स्टॉप समाधान उपलब्ध कराएगी जो पर्यावरण को ध्यान में रखते हुए अपनी कार को स्क्रैप करना चाहते हैं, साथ ही अपने डिपोज़िट सर्टिफिकेट को मोनेटाइज़ भी करना चाहते हैं।
सरकार के दृष्टिकोण के अनुरूप, कार्स24 कार मालिकों को वाहनों की स्क्रैपिंग के बारे में हर ज़रूरी जानकारी देना चाहती है ताकि उनके लिए कार स्क्रैप करने की प्रक्रिया बेहद आसान हो जाए। यह प्रक्रिया मिनटों में पूरी हो जाती है, इस तरह उपभोक्ताओं के लिए कार स्क्रैप करना बेहद आसान हो जाता है और साथ ही उन्हें फायदे भी मिलते हैं। कंपनी ने रजिस्टर्ड व्हीकल स्क्रैपिंग युनिट के साथ साझेदारी भी की है, ताकि पर्यावरण सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कार को डिस्पोज़ किया जा सके।
कार्स24 के साथ उपभोक्ता अपनी कार के स्क्रैप मूल्य के आधार पर 30,000 रुपये से लेकर एक लाख रुपये तक कीमत पा सकते हैं। इसके अलावा अगर कार मालिक नई गाड़ी खरीदने की योजना बना रहा है, तो उन्हें कोई रजिस्ट्रेशन शुल्क नहीं देना होगा, वे डिपोज़िट सर्टिफिकेट का उपयोग कर रोड़ टैक्स पर 25 फीसदी तक की बचत कर सकते हैं, जो नई कार की खरीद पर 50,000 रुपये या इससे अधिक होती है। इस तरह कंपनी की यह इनीशिएटिव नई कार की खरीद पर 2 लाख रुपये तक के फायदे देगी।
डिपोज़िट सर्टिफिकेट सिर्फ एक कागज़ का टुकड़ा नहीं है, यह ट्रेडेबल असेट है। अगर उपभोक्ता नई कार नहीं खरीदने का फैसला लेता है, तो वे इस सर्टिफिकेट को बेच कर एक लाख रुपये तक की राशि पा सकते हैं। वे लोग जो नई कार खरीदना चाहते हैं, उन्हें तुरंत कंपनी से सीओडी खरीद का विकल्प मिलेगा और वे अतिरिक्त फायदे पा सकेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *