सोनभद्र : उत्तर प्रदेश में सोनभद्र जिले के ओबरा क्षेत्र में पुलिस ने दो दिन पूर्व एक युवक को सरेराह दौड़ाकर चाकू मारने वाले मामले में मुख्य अभियुक्त समेत कुल 15 लड़को को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस मामले में कुल 35 युवाओं पर हत्या का मामला दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक डा यशवीर सिंह ने बताया कि दो दिन पहले रात करीब आठ बजे क्षेत्र निवासी सनी कोल को सरेराह भीड़-भाड़ वाले इलाके मे चार मोटरसाइकिल सवार युवकों ने चाकू से हमला कर दिया था।
पुलिस ने इस मामले में धारा 324 का अभियोग पंजीकृत कर जांच शुरू किया गया। घायल युवक के चोटो का अवलोकन करने व प्रत्यक्षदर्शियो के बयान के आधार पर मुकदमा उपरोक्त मे धारा 34, 147, 148, 307, 504, 506 भादवि व 7 सीएलए एक्ट की बढोत्तरी की गयी। उन्होने बताया कि क्षेत्र में काफी दिनों से 25 वर्ष से कम उम्र के लड़कों के दो गैंग सक्रिय थे।
यह टिकटाट बनाने या एक दुसरे के क्षेत्र में जाने पर विवाद करते थे और बहुत ही मनबढ़ थे। पुलिस द्वारा जांच करने पर कुल 35 लड़को का नाम आया है। इन सभी के खिलाफ धारा 307 व 7सीएलए एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। गिरफ्तारी के बाद नाबालिग बच्चों को छोड़कर सभी के खिलाफ गए गैंगस्टर ऐक्ट के तहत कार्यवाही की जाएगी।
