गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मजदूरों की मौत को लेकर ठेकेदार पर मामला दर्ज

हिसार : हरियाणा के हिसार जिले के नारनौंद क्षेत्र के कापड़ो गांव में गुरुवार को गंदे पानी की निकासी के लिए सीवरेज लाइन बिछाते समय मिट्टी गिरने से तीन प्रवासी मजदूरों की मौत की घटना को लेकर ठेकेदार के खिलाफ लापरवाही का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि तीनों शव पोस्टमार्टम के बाद शुक्रवार को बिहार के सहरसा जिले के भैरवा गांव भेज दिए गए। कापड़ो गांव में नई सीवरेज लाइन बिछाने का काम का भारत भूषण ने ठेका लिया हुआ है।

सीवरेज की नई लाइन बिछाने का काम चल रहा है। गुरुवार को खोदाई कर पाइप फिटिंग का काम चल रहा था। इसी दौरान अचानक मिट्टी धंसने से वहां काम कर रहे तीन मजदूर संतोष मांझी (38), सनोज मांझी (40) और बलजीत यादव (35) दब गए। करीब सवा घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद तीनों मजदूर को मिट्टी से बाहर निकालकर नारनौंद के सामान्य अस्पताल भेजा गया जहां डॉक्टर ने तीनों को मृत घोषित कर दिया। नारनौंद थाने में आज ठेकेदार के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *