गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

चयनित पटवारी के एक अभ्यर्थी पर प्रकरण दर्ज

शिवपुरी : मध्यप्रदेश के शिवपुरी में चयनित पटवारी के दस्तावेजों की जांच के दौरान निशक्तता का प्रमाण पत्र फर्जी पाए जाने पर एक अभ्यर्थी के विरुद्ध आज शिवपुरी कोतवाली में प्रकरण दर्ज किया गया। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि हंसराज मीणा का प्रमाण पत्र गलत पाया गया। इसके बाद उसके विरुद्ध प्रकरण दर्ज कराया गया है। सूत्रों ने बताया कि लगभग 31 पटवारी अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच कल की गई थी, जिसमें हंसराज मीणा का निशक्तता का प्रमाण पत्र संदेह होने पर शिवपुरी के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी की समिति को जांच के लिए भेजा गया तथा मुरैना से भी पता लगाया गया कि यह वहां से जारी किया गया है या नहीं इसका वहां से जारी किया जाना नहीं पाया गया। इसके बाद इस अभ्यर्थी के विरुद्ध पुलिस में प्रकरण दर्ज कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *