गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कुख्यात अपराधी पर एमपीडीए एक्ट के अंतर्गत मामला दर्ज

पुणे : पुणे के पुलिस आयुक्त रितेश कुमार के निर्देश पर रविवार को एक कुख्यात अपराधी महाराष्ट्र स्लमलोर्ड्स, बूटलेगर्स, ड्रग अपराधियों और खतरनाक व्यक्तियों की खतरनाक गतिविधियों की रोकथाम अधिनियम (एमपीडीए) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है, जिसने बिबवेवाड़ी पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आतंक का राज कायम किया हुआ था। 24 वर्षीय आरोपी सनी संतोष भारगुडे, जो नीलेश कॉम्प्लेक्स, बिबवेवाड़ी, पुणे का निवासी है, अपने साथियों के साथ बिबवेवाड़ी पुलिस स्टेशन की सीमा में चाकू, कोयता जैसे हथियारों के साथ गंभीर अपराधों को अंजाम दिया करता था।

पुलिस ने आज कहा कि सभी आरोपियों के खिलाफ सरकारी कर्मचारी को घायल करने, सरकारी काम में बाधा डालने, छेड़छाड़ (पॉक्सो), लूट, अवैध हथियार रखने जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं। उसकी आपराधिक गतिविधियों के कारण, इस क्षेत्र में आम लोगों के जीवन को खतरा था और सार्वजनिक व्यवस्था बिगड़ रही थी। सूत्रों के अनुसार, आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही शुरू करने का एक प्रस्ताव पुलिस आयुक्त को सौंपा गया था, जिन्होंने प्रस्तावों और दस्तावेजों की पुष्टि के बाद आरोपी को एक वर्ष के लिए अमरावती सेंट्रल जेल में स्थानांतरित करने का आदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *