गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

बाइक फाइनेंस धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों पर प्रकरण दर्ज

शहड़ोल : मध्यप्रदेश के शहड़ोल जिले में बाइक फाइनेंस कराने के नाम पर धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों को खिलाफ प्रकरण दर्ज किया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार सुधीर और कोदूलाल चौधरी को दुर्गेश द्विवेदी और राज सिंह सिकरवार ने बहुत कम राशि में बाइक फाइनेन्स करा देगे को झांसा दिया और अप्रैल 22 में दोनों को बाइक फाइनेन्स करा दिया और कुछ दिनों बाद दोनों से 80 हजार लेकर फाइनेन्स कम्पनी में जमा करने का विश्वास दिलाया।

सितम्बर 22 में जब कम्पनी से किश्त जमा करने का सन्देश आया तो सुधीर ने दुर्गेश और राज से किश्त जमा की रसीद मांगी ,तो दोनों बहाने करने लगे। जब ज्यादा दबाव बनाया तो एक मंत्री के साथ फोटो दिखाकर उल्टा धमकाने लगे। पुलिस ने सारे प्रमाण लेकर कल शाम अपराध दर्ज कर आरोपियों को खोजबीन शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *