गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म का मामला दर्ज

अलवर : राजस्थान में अलवर जिले के बगड तिराया पुलिस थाना क्षेत्र में दलित समाज 17 वर्षीय किशोरी का एक युवक ने अपहरण करके धर्म परिवर्तन करवाने और निकाह करने का मामला सामने आया है। किशोरी के पिता ने थाने पर रिपोर्ट दर्ज करायी है कि 13 अप्रैल को उसकी पुत्री बड़ौदामेव बाजार में पाजेब ठीक करवाने कुछ नगदी लेकर गयी थी, लेकिन देर शाम तक नहीं पहुंची तो काफी इधर-उधर तलाश किया, लेकिन पुत्री का कोई पता नहीं लगा। बाद में पता चला
कि उसके मिलने वाला आरोपी साबिर उसका अपहरण कर ले गया। इसकी शिकायत उन्होंने साबिर के परिजनों को दी, तो साबिर के पिता ने बताया कि उसके बेटे ने उससे निकाह कर लिया और उसका धर्म परिवर्तन भी करवा दिया है।
पुलिस उपाधीक्षक ओमप्रकाश बिश्नोई ने बताया कि बगड तिराया थाना क्षेत्र के एक नाबालिग के पिता ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी पुत्री बाजार गयी थी, तो एक युवक उसका अपहरण कर ले गया और उसके साथ संबंध बनाया। इस संदर्भ में पुलिस ने अपहरण दुष्कर्म में पोक्सो एक्ट की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *