गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

अफवाह फैलाने व हंगामे पर मुकदमा दर्ज

बलरामपुर : उत्तर प्रदेश में बलरामपुर जिले के उतरौला कोतवाली क्षेत्र के कस्बा बाजार में बीतीरात एक मॉल के सामने हुये हंगामे और अफवाह फैलाने को लेकर पुलिस ने अज्ञात लोगोँ के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करायी है । पुलिस अधीक्षक केशव कुमार ने शनिवार को यूनीवार्ता को बताया कि उतरौला कस्बे में चल रहे वी बाजार के शोरूम में नमाज अदा करने के वक्त इस्तेमाल की जाने वाली जनमाज बिक्री की जा रही थी जिसको लेकर कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा जानबूझ कर पावदान के रूप में दर्शा कर सोशल मीडिया के माध्यम से गलत तरीके से प्रसारित किया गया था ।
एसपी ने बताया कि अफवाहों के कारण अराजक तत्वों द्वारा मॉल के सामने धारा144 का उल्लंघन कर प्रदर्शन कर बवाल काटने का प्रयास किया गया l उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में अज्ञात प्रदर्शनकारियों व अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सीसीटीवी फुटेज और साइबर सेल की मदद से मुकदमा दर्ज कर कुछ लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *