गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सपा उम्मीदवार सहित दो के खिलाफ मुकदमें दर्ज

मुरादाबाद : उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद में समाजवादी पार्टी और कांग्रेस गठबंधन की उम्मीदवार रुचि वीरा समेत दो के विरुद्ध बिना अनुमति जनसभा करने के आरोप में शनिवार को थाना सिविल लाइंस में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस सूत्रों ने शनिवार को बताया कि एफएसटी प्रभारी (द्वितीय) उमेश कुमार की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट में समाजवादी पार्टी (सपा) कांग्रेस गठबंधन की प्रत्याशी श्रीमती वीरा और एक अन्य उमाकांत गुप्ता के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई है।
आरोप है कि शुक्रवार को देर शाम बलदेव आर्य कन्या इंटर कॉलेज डिप्टी गंज चौराहे के समीप एक मकान में बिना अनुमति के चुनावी बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें 40-50 की तादाद में लोग शामिल हुए थे, वहां जलपान की भी व्यवस्था की गई थी। इस पूरे मामले की वीडियोग्राफी कराई गई थी, जिसमें प्रत्याशी के अलावा थाना सिविल लाइंस क्षेत्र निवासी उमाकांत गुप्ता को भी नामजद किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *