गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मंदिर से आभूषण सहित नगदी चोरी

मुरैना : मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के नगरा थाना क्षेत्र के ओरेठी गांव स्थित प्राचीन आसमानी माता मंदिर से अज्ञात चोर माता का चांदी का मुकुट कान और नाक में पहने सोने के जेवर तथा दान पेटी में रखी नगदी चुरा ले गए हैं। पुलिस सूत्रों के अनुसार मंदिर के पुजारी की रिपोर्ट पर से चोरी का मामला दर्ज कर चोरों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि अभी हाल ही में माता मंदिर का जीर्णोद्धार केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कराया था। यह उनके पैतृक गांव को प्राचीन मंदिर है, जब भी वे मुरैना जिले के अंबाह और पोरसा दौरे पर आते हैं, तब आसमानी माता मंदिर पर माता के दर्शन करने जरूर जाते हैं। बताया जाता है कि श्री तोमर की अपने पैतृक गांव के इस माता मंदिर के प्रति अटूट आस्था है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *