गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

तेलंगाना में 20 लाख रुपये की नकदी जब्त

हैदराबाद : तेलंगाना में हैदराबाद पुलिस ने 2000 और 500 रुपये नोट 20 लाख नकदी जब्त की है। एसआई एम महेश आईएस सदन पुलिस कर्मचारियों के साथ यहां शुक्रवार की शाम वाहनों की तलाशी ले रहे थे और इस दौरान उन्होंने एक स्विफ्ट डिजायर कार को रोका। कार की तलाशी के दौरान एक थैला मिला जो नोटों से भरा था। जब नकदी के बारे में पूछताछ की गई, तो कार में सवार व्यक्तियों में से एक (विट्ठल), संतोषजनक स्पष्टीकरण नहीं दे पाया। पुलिस के एक बयान में शनिवार को कहा गया कि वह नकदी के स्रोत के संबंध में उचित दस्तावेज या सबूत पेश करने में भी विफल रहा।
इसके बाद, एसआई ने दो गवाहों को बुलाया, और उनकी उपस्थिति में कार में मौजूद व्यक्तियों की पहचान विट्ठल, नागराजू, श्रीकांत रेड्डी और वेंकटेश के रूप में की गयी। पैसे के स्वामित्व का दावा करने वाले विट्टल ने कहा कि नागराजू और श्रीकांत रेड्डी 101 एकड़ रियल एस्टेट के कर्मचारी थे और वेंकटेश एक उबर ड्राइवर था। विट्टल ने बताया कि उनका इरादा उबर के माध्यम से कुकटपल्ली से एलबी नगर तक यात्रा करते हुए 101 एकड़ रियल एस्टेट कंपनी के माध्यम से एक प्लॉट खरीदने के लिए नकदी का उपयोग करने का था। बयान में कहा गया है कि आगे की जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *