गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

5 हजार से अधिक श्वानों का किया बधियाकरण

भीलवाड़ा : राजस्थान के भीलवाड़ा शहर में अब तक पांच हजार से ज्यादा श्वानों का बधियाकरण किया जा चुका है और यह कार्य जारी है। पीपुल्स फॉर एनीमल्य की राष्ट्रीय अध्यक्ष मेनका गांधी ने भीलवाड़ा में किये जा रहे इस कार्य पर अंगुली उठाते हुए इसे बन्द कराने की बात कही है लेकिन प्रदेश संयोजक ने इस काम को संतोषजनक माना है। मेनका गांधी ने प्रदेश संयोजक बाबूलाल जाजू को भीलवाड़ा में चल रहे श्वानों के बधियाकरण में कमियां पाई जाने को देखते हुए इसे बन्द कराने को कहा है। मेनका गांधी के निर्देश पर जाजू ने जिलाध्यक्ष सुरेश जागेटिया के साथ श्वान नसबंदी कार्यक्रम का जायजा लिया है। जायजे के बाद जाजू ने कहा कि कार्यक्रम सही ढंग से चल रहा है। लेकिन उन्होंने नगर परिषद से इस कार्यक्रम में पारदर्शिता रखने के साथ ही नसबंदी कितनी हो रही है इसकी देखरेख के लिए एक कर्मचारी को नियुक्त करने की मांग की है।
संतुलन जीव कल्याण समिति के द्वारा चलाए जा रहे इस कार्यक्रम के डॉ. नवेसरा का कहना है कि प्रतिदिन 70 से अधिक श्वानों की नसबंदी की जा रही है। इसमें किसी तरह की कोई खामी नहीं है। जिस क्षेत्र से श्वानों को पकड़ा जाता है उन्हें बधियाकरण के बाद वहीं छोड़ा जाता है। बधियाकरण के लिए लाये जाने वाले श्वानों को दो वक्त का खाना दिया जाता है। एक श्वान के बधियाकरण पर 1090 रुपए संस्था को मिलते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *