बुलंदशहर : उत्तर प्रदेश में बुलंदशहर जिले के अनूप शहर कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने पशु चोर माफिया की करीब 13 लाख की संपत्ति को जब्त किया है। उप जिलाधिकारी अनूपशहर नवीन कुमार के अनुसार फिरोज ग्राम मलकपुर थाना अनूपशहर का मूल निवासी है और कुख्यात गौ तस्कर पशु चोर माफिया है। उसके विरुद्ध विभिन्न थानों में डेढ़ दर्जन से अधिक मुकदमे विचाराधीन हैं। उन्होंने बताया कि समाज विरोधी कृतियों के सहारे उसने आर्थिक लाभ के उद्देश्य से अवैध संपत्ति अर्जित की हुई है। उसके विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्यवाही चल रही है। जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर आज पुलिस प्रशासन की टीम ने मलकपुर पहुंचकर फिरोज का एक प्लॉट जिसका बाजारी मूल्य लगभग 13 लाख रुपए है,जब्त कर लिया गया है।
