गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सीबीआई ने पार्षद हत्या मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया

कोलकाता : पश्चिम बंगाल में पुरुलिया जिले की झालदा नगरपालिका में कांग्रेस पार्षद तपन कंडू हत्या मामले में झारखंड के एक आरोपी को केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने रविवार को गिरफ्तार किया है। सीबीआई के प्रवक्ता ने कहा कि लंबे समय से फरार जाबिर अंसारी को पड़ोसी राज्य के बोकारो थर्मल कस्बे से गिरफ्तार किया गया।
अंसारी को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट , पुरुलिया की अदालत में पेश किया गया जहां से उसे दस दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया। कलकत्ता उच्च न्यायालय ने चार अप्रैल को मामला सीबीआई को सौंप दिया था और संघीय एजेंसी ने छह अप्रैल को मामला दर्ज किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *