गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

एफसीआई गोदाम में सीबीआई का छापा

तीन कर्मचारी हिरासत में

जौनपुर : उत्तर प्रदेश में जौनपुर जिले के शाहगंज तहसील क्षेत्र स्थित ताखा पश्चिम रेलवे फाटक के पास भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) गोदाम में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की टीम ने छापा मारा। लेवी के चावल की आपूर्ति में अवैध धन वसूली के मामले में हुई इस कार्रवाई से एफसीआई के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। टीम ने करीब पांच घंटे तक तीन कर्मियों से पूछताछ की। इस दौरान कुछ नकदी भी बरामद किए जाने की सूचना है। लेवी के चावल की सप्लाई में गुणवत्ता परख के नाम पर धन उगाही किए जाने की शिकायत मिली थी, जिसके क्रम में सीबीआई की टीम ने छापे की कार्रवाई की।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार जिले में शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के ताखा पश्चिम स्थित रेलवे फाटक के समीप केंद्रीय भंडारण निगम के गोदाम में अपने अनाज को रखता है। वहीं कैंपस में ही विभागीय ऑफिस भी मौजूद हैं जिसमें तैनात कर्मचारियों के संबंध में सीबीआई को शिकायत मिली कि लेवी के चावल की सप्लाई में गुणवत्ता परख के नाम पर अच्छी खासी रकम की वसूली की जा रही है।
इस शिकायत पर सीबीआई की एक टीम गठित हुई और एफसीआई गोदाम पर पहुंची। टीम ने मौके से तीन कर्मचारियों को हिरासत में ले लिया, जबकि अन्य कर्मचारी मौके से भागने में कामयाब हो गए। टीम ने कार्यालय से कुछ नकदी बरामद किया है। टीम में शामिल सदस्यों ने इस मामले में कुछ भी बोलने से इन्कार किया। उधर, एफसीआई से जुड़े अधिकारी और कर्मचारी अपना मोबाइल भी बंद कर बैठ गये

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *