गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

सीबीआई ने चिटफंड मामले में विधायक के कई ठिकानों पर छापे मारे

कोलकाता : केन्द्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने चिटफंड घोटाले की जांच में रविवार को हलीसहर और कोलकाता में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) विधायक सुबोध अधिकारी के घर एवं कार्यालय के साथ कई ठिकानों तथा उत्तर 24 परगना में नगरपालिका अध्यक्ष के घर कांचरापारा में छापे मारे।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार सीबीआई के शुक्रवार को हलिसहर नगर पालिका के अध्यक्ष राजू साहनी को उनके घर से गिरफ्तार किए जाने के ठीक तीन दिन बाद एक साथ छापेमारी की जा रही है। साहनी के घर से अस्सी लाख रुपये और एक पिस्तौल और कुछ गोलियां बरामद की गईं।
सूत्रों ने कहा कि सीबीआई ने तृणमूल कांग्रेस के बीजपुर विधायक सुबोध अधिकारी की उत्तर 24 परगना के हलीशहर में कम से कम सात संपत्तियों और कोलकाता में तीन फ्लैटों पर छापेमारी की थी।
श्री अधिकारी के पास कोलकाता के पाइकपारा, दक्षिणदारी और लेक टाउन इलाके में तीन फ्लैट है। केन्द्रीय जांच एजेंसी ने विधायक श्री अधिकारी के भाई कमल अधिकारी के घर की भी तलाशी ली।
सू्त्रों के अनुसार चिटफंड मामले में राजू साहनी की गिरफ्तारी के बाद छापेमारी की गई। साहनी को आसनसोल की अदालत ने शनिवार को पांच दिन की सीबीआई हिरासत में भेज दिया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *