कोलकाता : केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने तृणमूल कांग्रेस महासचिव एवं डायमंड हार्बर से सांसद अभिषेक बनर्जी को शनिवार को यहां अपने निजाम पैलेस कार्यालय में सुबह 11 बजे जांच अधिकारी के समक्ष पेश होने के लिए समन भेजा है।बनर्जी ने अपने ट्विटर हैंडल पर कहा, “मुझे सीबीआई से पूछताछ के लिए कल यानी 20 मई को उनके समक्ष पेश होने का समन मिला है।” उन्होंने कहा “एक दिन पहले नोटिस नहीं दिए जाने के बावजूद मैं समन का पालन करूंगा और जांच के दौरान पूरा सहयोग करूंगा।” सूत्रों के अनुसार यह समन राज्य सरकार के सहायता प्राप्त स्कूलों में शिक्षक नियुक्ति घोटाला मामले की सीबीआई जांच के संबंध में जारी किया गया है।
