नई दिल्ली : केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की एक टीम शुक्रवार को बीमा घोटाले पर जम्मू-कश्मीर के पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक के आरोपों के संबंध में उनके बयान दर्ज करने के लिए दिल्ली के आरके पुरम स्थित आवास पर पहुंची। सूत्रों ने यह जानकारी दी। मलिक ने पिछले सप्ताह दावा किया था कि सीबीआई ने उन्हें एक मामले के सिलसिले में पेश होने के लिए नोटिस जारी किया है। सूत्रों ने यहां बताया कि जांच एजेंसी ने मलिक को नोटिस जारी कर जम्मू-कश्मीर में कथित बीमा घोटाला मामले से जुड़े एक मामले में 28 अप्रैल को पेश होने को कहा है।
सीबीआई की यह पूछताछ ऐसे समय में हो रही है, जब कुछ ही दिन पहले श्री मलिक ने एक न्यूज पोर्टल को दिये साक्षात्कार में पुलवामा आतंकवादी हमले का जिक्र किया है, जिसमें केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 40 जवान शहीद हो गये थे। पूर्व राज्यपाल ने साक्षात्कार के दौरान आरोप लगाया था कि उन्होंने जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को हमले के बाद सरकार की तरफ से हुई चूकों से अवगत कराया था, तब उन दोनों ने उन्हें इससे दूर रहने के लिए कहा था।
सत्यपाल मलिक के आवास पर पहुंची सीबीआई की टीम
