रांची : भारत सरकार के सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के केंद्रीय संचार ब्यूरो के क्षेत्रीय कार्यालय गुमला ने यूनाइटेड इंडिया फॉर स्वच्छता सप्ताह के अवसर पर एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय परिसर, कुजरा, लोहरदगा में 30 सितंबर, 2022 को स्वच्छता अभियान का आयोजन किया । इस अवसर पर स्वच्छता से जुड़ी जानकारी दी गई, साथ ही विद्यालय में केंद्रीय संचार ब्यूरो गुमला द्वारा डस्टबिन, झाड़ू, ग्लव्स, सैनिटाइजर आदि का वितरण किया गया।
इस मौके पर एकलव्य मॉडल आवासीय विद्यालय, कुजरा, लोहरदगा की प्राचार्या अमृता मिश्रा, शिक्षिका सुनीता कुमारी, नीलू कुमारी, प्रीति गुप्ता एवं मदन कुमार महतो, सत्यम सतलज, निर्भय कुमार और अन्य कर्मचारी के साथ केंद्रीय संचार ब्यूरो की क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी महविश रहमान उपस्थित थी। अपने संबोधन में क्षेत्रीय प्रचार अधिकारी श्रीमती रहमान ने स्वच्छता के महत्व पर जानकारी दी।
साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रहे यूनाइटेड इंडिया फॉर स्वच्छता अभियान के बारे में चर्चा की। उन्होंने सभी को कोरोना के प्रति जागरूक रहने के लिए कहा और कोविड-19 अनुरूप व्यवहारों का पालन करने की अपील की।
