गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

केन्द्र सरकार का बजट सर्वसमावेशी बजट

जयपुर : सतीश पूनियां ने केन्द्र सरकार द्वारा संसद में पेश बजट को शानदार, किसान एवं नौजवानों के कल्याण, गरीब एवं वंचित की उम्मीदों को पूरा करने वाला सर्वसमावेशी बजट बताया है। पूनियां ने आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में बजट पर अपनी प्रतिक्रिया में मीडिया से कहा कि वर्ष 2014 के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जिस तरह भारत की अर्थव्यवस्था दुनियां की अर्थव्यवस्था के साथ कदम से कदम मिलाया स्वाभीमान के साथ और यही कारण है कि आज देश की अर्थव्यवस्था विश्व की पांचवीं बड़ी अर्थव्यवस्था हैं।
उन्होंने कहा कि केन्द्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अमृतकाल का बजट पेश किया है जो देश के बुनियादी विकास से लेकर हरित विकास, वंचितों का उत्थान, नौजवानों के कल्याण की कल्पना वाला बजट हैं जिसमें टैक्स स्लैब को सात लाख करके मध्यम वर्ग के लोगों को सहूलियत देने का काम किया है।
पूनियां ने कहा कि लोककल्याणकारी सरकार जब लोकतंत्र के भरोसे से काम करती है तो उसका परिणाम आता है। उन्होंने कहा कि केन्द्र सरकार ने देश के नौ करोड़ लोगों को नल के जिरए जल पहुंचाया है, दस करोड़ उज्जवला कनेक्शन, 47 करोड़ के जनधन के खाते खोले गये हैं जिससे भ्रष्टाचार पर अंकुश लगा है। इसी तरह तीन करोड़ लोगों को घर नसीब हुआ है। रेलवे एवं हाइवे के जरिए देश की तरक्की तेजी से हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *