गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

गुजरात में बाढ़ से नुकसान का जायजा लेने के लिए केंद्रीय दल का गठन

नई दिल्ली : गृह मंत्रालय ने गुजरात में बारिश और बाढ़ से हुए नुकसान का आंकलन करने के लिए राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन संस्थान के कार्यकारी निदेशक के नेतृत्व में एक अंतर-मंत्रालयी केन्द्रीय दल का गठन किया है। यह दल जल्द ही गुजरात के बाढ़ प्रभावित जिलों का दौरा करेगा।
अगस्त के पिछ्ले सप्ताह राजस्थान और गुजरात के ऊपर बने गहरे दबाव के कारण गुजरात भारी से अत्यंत भारी वर्षा से बुरी तरह प्रभावित हुआ। मध्य प्रदेश और राजस्थान भी भारी से बहुत भारी वर्षा से प्रभावित हुए हैं। इस वर्ष, हिमाचल प्रदेश भी भारी बारिश, बादल फटने और भूस्खलन की घटनाओं से प्रभावित हुआ है। गृह मंत्रालय इन राज्यों के वरिष्ठ अधिकारियों के संपर्क में है और अगर वहां से गंभीर नुकसान की सूचना मिलती है तो वहां भी केन्द्रीय दल भेजे जाएंगे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *