कोल्हापुर : महाराष्ट्र के कोल्हापुर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की शहर इकाई ने गुरुवार को खंडोबा सहकारी मत्स्य पालन संस्थान लिमिटेड के अध्यक्ष को जिले की पन्हाला तहसील के आरले गांव में एक व्यक्ति से कथित रूप से 13 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया।
यहां जारी आधिकारिक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार संस्थान के अध्यक्ष और आरोपी सीतारमन पतलू पोवार ने शिकायतकर्ता से पिछले साल की बाढ़ में उसके भाई के मछली पकड़ने के जाल को हुए नुकसान के लिए मुआवजे की राशि स्वीकृत करने के लिए 13,000 रुपये रिश्वत की मांग की थी।
विज्ञप्ति के अनुसार शिकायतकर्ता ने इसकी सूचना एसीबी को दी। इसके बाद एसीबी टीम ने आज संस्थान के कार्यालय में जाल बिछाया और पोवार को रिश्वत राशि के साथ रंगे हाथ पकड़ लिया।
मत्स्य सहकारी संस्थान का अध्यक्ष रिश्वत लेते गिरफ्तार
