उज्जैन : मध्यप्रदेश के उज्जैन में शराब की दुकान को हटाने को लेकर आज सैकड़ों लोगों ने प्रदर्शन कर चक्का जाम किया।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि इंदौर रोड स्थित महामृत्युंजय द्वार के पास, एक कॉलोनी के समीप मेन रोड पर शराब की दुकान को हटाये जाने को लेकर प्रदर्शन करते हुए रहवासियों ने चक्का जाम किया गया। शराब की दुकान पर तोड़फोड़ की गई। शराब की दुकान को हटाने को लेकर काफी दिनों से विरोध किया जा रहा है। पूर्व में भी क्षेत्र रहवासीयों द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जा चुका है। क्षेत्रवासियों ने उच्च शिक्षा मंत्री डॉ मोहन यादव से मिलकर कलेक्टर को एक ज्ञापन भी दिया गया था, लेकिन अभी तक शराब की दुकान नहीं हटाई गई। पुलिस ने मामले को बढ़ता देख मौके पर पहुंची। शराब की दुकान को हटाने का आश्वासन दिया गया।
शराब दुकान को हटाने की मांग को चक्का जाम
