गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

चंबल संभाग में शीतलहर के आसार

भोपाल : मध्यप्रदेश के चंबल संभाग के जिलों के अलावा छह स्थानों पर अगले चौबीस घंटों के दौरान शीतलहर चलने की संभावना है। मध्यप्रदेश में बीते कई दिनों से सर्द हवाओं के प्रभाव से ठंड पड़ी रही है। कई स्थानों पर शीतलहर और कहीं-कहीं कोल्ड डे का प्रभाव देखने को मिला। वहीं राज्य के उत्तरी हिस्से में आने वाले अनेक स्थानों पर मध्यम से घना कोहरा छाया रहा। ग्वालियर, भिंड और मुरैना जिले में बीते चौबीस घंटों के दौरान मध्यम से घना कोहरा रहा।

श्योपुर, शिवपुरी, निवाड़ी, छतरपुर, दतिया, नीमच और रीवा जिले में हल्के से मध्यम कोहरा देखा गया। इसके अलावा छतपुर, रीवा, उमरिया, जबलपुर, बालघाट, दतिया और बैतूल जिले में शीतलहर का प्रभाव था। भोपाल मौसम विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों ने बताया कि अगले चौबीस घंटों के दौरान चंबल संभाग के जिलों के अलावा रीवा, सतना, जबलपुर, बालाघाट, छतरपुर, ग्वालियर और दतिया जिले में कहीं-कहीं शीतलहर चलने की संभावना है।

ग्वालियर और दतिया जिले में घना कोहरा, चंबल संभागों के जिलों के अलावा छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी जिले में मध्यम से घना कोहरा छाया रह सकता है। इसके अलावा दतिया, भिंड, मुरैना, उमरिया और छतरपुर जिले में कहीं-कहीं पाला पड़ने की संभावना है। प्रदेश की राजधानी भोपाल में आज दिन के समय ठंड का असर कम था। शाम होते ही ठंड में मामूली रुप से बढ़ोत्तरी हुई। अगले चौबीस घंटों के दौरान ऐसी स्थिति रहने का अनुमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *