गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

तेलंगाना में अतिवृष्टि होने के आसार

हैदराबाद : मौसम विज्ञान केंद्र ने सोमवार को कहा कि तेलंगाना के जगतियाल, करीमनगर, पेद्दापल्ली, विकाराबाद, संगारेड्डी, मेडक, महबूबनगर और नगरकुर्नूल जिलों में अलग-अलग स्थानों पर सोमवार को अतिवृष्टि होने का अनुमान है। मौसम विभाग ने अपने दैनिक मौसम रिपोर्ट में कहा कि मंगलवार को राज्य के मंचेरियल, निर्मल, निजामाबाद, जगतियाल, राजन्ना सिरसिला, जयशंकर भूपालपल्ली, मुलुगु, महबूबाबाद, वारंगल, हनमकोंडा और जनगांव जिलों में अलग-अलग स्थानों पर अतिवृष्टि होने का अनुमान है।
अगले 24 घंटों के दौरान तेलंगाना के कोमाराम भीम आसिफाबाद, मंचेरियल, निर्मल, निजामाबाद, राजन्ना सिरसिला, जयशंकर भूपालपल्ली, मुलुगु, भद्राद्री कोठागुडेम, खम्मम, नलगोंडा, सूर्यापेट, महबूबाबाद, वारंगल, हनमकोंडा, जनगांव, सिद्दीपेट, कामारेड्डी, वानापर्थी, नारायणपेट और जोगुलम्बा गडवाल जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश होने का अनुमान है।
राज्य के आदिलाबाद, कोमाराम भीम आसिफाबाद, करीमनगर, पेद्दापल्ली, भद्राद्री कोठागुडम, खम्मम, नलगोंडा, सूर्यापेट, सिद्दीपेट, यादाद्री भुवनगिरी, रंगारेड्डी, हैदराबाद, मेडचल मल्काजीगिरी, विकाराबाद, संगारेड्डी, मेडक, कामारेड्डी और महबूबनगर जिलों में अलग-अलग स्थानों पर मंगलवार को भारी बारिश होने का अनुमान है।
तेलंगाना के आदिलाबाद, कोमाराम भीम आसिफाबाद, मंचेरियल, निर्मल, निजामाबाद, विकाराबाद, संगारेड्डी, मेडक और कामारेड्डी जिलों में अलग-अलग स्थानों पर छह सितंबर को भारी बारिश होने का अनुमान है। राज्य के आदिलाबाद, कोमाराम भीम आसिफाबाद, मंचेरियल, निर्मल, निजामाबाद, जगतियाल, राजन्ना सिरसिला, करीमनगर, पेड्डापल्ली, जयशंकर भूपालपल्ली, मुलुगु, वारंगल, हनमकोंडा, कामारेड्डी और संगारेड्डी जिलों में अलग-अलग स्थानों पर सात सितंबर को भारी बारिश होने का अनुमान है।
अगले 48 घंटों में तेलंगाना के सभी जिलों में अलग-अलग स्थानों पर बिजली चमकने के साथ साथ आंधी आने का अनुमान है। चार से 10 सितंबर तक राज्य के अधिकांश स्थानों, कई स्थानों और कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने या गरज के साथ छींटें पड़ने का अनुमान है। तेलंगाना में दक्षिण-पश्चिम मानसून मजबूत स्थिति में है।
पिछले 24 घंटों में तेलंगाना के जगतियाल, कामारेड्डी, निर्मल, निजामाबाद में अलग-अलग स्थानों पर अतिवृष्टि हुई और राजन्ना सिरसिला में अधिकांश स्थानों पर, कामारेड्डी, निर्मल, निजामाबाद में कई स्थानों पर और जयशंकर भूपालपल्ली, जगतियाल, करीमनगर, कोमाराम भीम, पेद्दापल्ली में कुछ स्थानों पर और मंचेरियल और मेडक जिलों में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हुई। रिपोर्ट के अनुसार, इसी अवधि के दौरान तेलंगाना में अधिकांश स्थानों पर बारिश हुई, निजामाबाद जिले के डिच पल्ले और जगतियाल जिले के मेटपल्ले में सबसे ज्यादा 15 सेमी बारिश हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *