श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर की राजधानी श्रीनगर में अगले गुरुवार को अलग-अलग ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की वर्षा और हिमपात होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र मंगलवार को कहा कि 2-3 नवंबर को आम तौर पर बादल छाए रहने और चार से छह नवंबर तक मौसम मुख्यतः शुष्क रहने का अनुमान है। जम्मू-कश्मीर में ज्यादातर जगहों पर मौसम फिलहाल साफ है और कल तक मौसम साफ रहने के आसार हैं। श्रीनगर में आज न्यूनतम तापमान 4.6 डिग्री सेल्सियस, काजीगुंड में 3.0 डिग्री सेल्सियस, पहलगाम में 0.8 डिग्री सेल्सियस, कुपवाड़ा में 3.1 डिग्री सेल्सियस, कोकेरनाग में 4.8 डिग्री सेल्सियस और गुलमर्ग में 4.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
