गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कश्मीर में बारिश व बर्फबारी होने के आसार

श्रीनगर : पश्चिमी विक्षोभ के कारण कश्मीर के ऊंचाई वाले क्षेत्रों और मैदानी इलाकों में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश तथा बर्फबारी हो सकती है जबकि न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज होने के कारण पूरी कश्मीर घाटी में ठंड पड़ सकती है।
मौसम विज्ञान विभाग ने रविवार को इस आशय का पूर्वानुमान लगाया है। मौसम विभाग के अनुसार श्रीनगर में 14 नवंबर को अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और बर्फबारी होने का अनुमान है और मैदानी इलाकों में कुछ स्थानों पर 1-2 इंच बर्फबारी हो सकती है।
मौसम विभाग ने कहा कि बर्फबारी और कम तापमान होने के कारण 14-20 नवंबर की अवधि में जोजिला, सदनाटॉप, मुगल रोड और अन्य ऊंचाई वाले जगहों पर यातायात अस्थायी रूप से बाधित हो सकता है। एक स्वतंत्र मौसम समीक्षक फैजान आरिफ के अनुसार, कम तापमान होने के कारण आज रात और सोमवार दोपहर के दौरान कुछ मैदानी इलाकों में बर्फबारी हो सकती है और इसकी संभावना सोमवार सुबह बहुत ज्यादा है।
श्रीनगर में आज सुबह ठंड के साथ धूप निकलने से लोगों की खुशी का माहौल है। श्रीनगर में न्यूनतम तापमान 0.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 0.4 डिग्री सेल्सियस से कम है। कश्मीर घाटी में आज न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई और उत्तरी कश्मीर के गुलमर्ग में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.6 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा जबकि सामान्य रूप से इस समय न्यूनतम तापमान शून्य से 3.3 डिग्री सेल्सियस कम रहता है।
दक्षिण कश्मीर के पहलगाम में न्यूनतम तापमान शून्य से 3.8 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया जबकि काजीगुंड में न्यूनतम तापमान शून्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया। कश्मीर के कुपवाड़ा जिले में कल रात का न्यूनतम तापमान शून्य से 1.4 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा जो इस समय में सामान्य रूप से शून्य से 1.9 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *