भोपाल : पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते मौसम में आये बदलाव के कारण राज्य के अनेक स्थानों पर अगले चौबीस घंटों के दौरान कहीं-कहीं हल्की वर्षा और कहीं-कहीं बौछारे पड़ने का अनुमान है। मध्यप्रदेश में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण राज्य में बीते चौबीस घंटों के दौरान बैतूल में 40़ 6, सिवनी में 34़ 2, पचमढ़ी में 23़ 2 मिली वर्षा दर्ज की गई। इसके अलावा नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, खरगोन, भोपाल, जबलपुर, मंडला, खंडवा, उमरिया, ग्वालियर, उज्जैन, दमोह, रायसेन, इंदौर, सागर, नौगांव, मलाजखंड में 17 से 1 मिमि वर्षा दर्ज की गई।
भोपाल मौसम विभाग के वैज्ञानिकों ने बताया है कि पश्चिमी विक्षोप के प्रभाव के चलते अगले चौबीस घंटों के दौरान राज्य के बैतूल, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला और बालाघाट जिले में अधिकांश स्थानों पर हल्की वर्षा की संभावना है। इसी तरह
नर्मदापुरम, हरदा, बुरहानपुर, डिंडौरी, जबलपुर और नरसिंहपुर जिले में भी कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा के आसार हैं।
इसके अलावा खंडवा, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, कटनी और दमोह जिले में हल्की वर्षा के आसार है। भोपाल, रीवा संभाग के जिले के अलावा खरगोन, बड़वानी, धार, इंदौर, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर, नीमच, गुना, शिवपुरी, भिंड, सिंगरौली और सागर जिले में भी कुछ स्थानों पर हल्की वर्षा हो सकती है।
मौसम वैज्ञानिकों ने अनुमान व्यक्त किया है कि राज्य के बालाघाट, सिवनी और छिंदवाड़ा जिले में दूसरे स्थानों की तुलना में अधिक वर्षा की संभावना है। इन स्थानों पर 50 से 90 मिमि वर्षा हो सकती है। राजधानी भोपाल में आज सुबह के समय हल्की वर्षा हुई और इसके बाद आसमान में बादल छाये रहे। अगले चौबीस घंटे के दौरान यहीं स्थिति रहने का अनुमान है।
मध्यप्रदेश में अनेक स्थानों पर वर्षा के आसार
