अमरावती : उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में 23 से 26 फरवरी को अलग-अलग स्थानों पर हल्की बारिश होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने मंगलवार को यह जानकारी दी। यहां एक दैनिक मौसम रिपोर्ट में 23 से 25 फरवरी को उत्तरी तटीय आंध्र प्रदेश और 24 और 25 फरवरी को रायलसीमा में भी यही स्थिति बारिश के अनुमान जाताये गये हैं।
उत्तर-तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और दक्षिण-तटीय आंध्र प्रदेश में अगले 24 घंटों के दौरान अलग-अलग स्थानों पर हल्का कोहरा छाये रहने के आसार हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान आंध्र प्रदेश और यनम में शुष्क मौसम बना रहा।
अगले सात दिनों के दौरान आंध्र प्रदेश और यनम में शुष्क मौसम रहने के भी आसार हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात को रायलसीमा के आरोग्यवरम में सबसे कम न्यूनतम तापमान 16.5 डिग्री सेल्सियस रहा।
आंध्र में 23 से 26 फरवरी के बीच बारिश के आसार
