गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

आन्ध्र प्रदेश में वर्षा के आसार

अमरावती : उत्तरी-दक्षिणी तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा के अलग-अलग स्थानों पर अगले सात दिनों के दौरान हल्की से मध्यम वर्षा होने या गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने बुधवार को यह जानकारी दी। रायलसीमा के कुछ स्थानों पर पिछले 24 घंटे में बारिश हुई और तटीय आंध्र प्रदेश और यनम में शुष्क मौसम बना रहा। तटीय आंध्र प्रदेश, यनम और रायलसीमा में पूर्वोत्तर मानसून कमजोर रहा है। मंगलवार और बुधवार की दरमियानी रात को रायलसीमा के आरोग्यवरम में सबसे कम न्यूनतम तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *