गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मध्य, पश्चिमोत्तर भारत में बारिश के आसार

नई दिल्ली : मध्य और पश्चिमोत्तर भारत के अलग-अलग स्थानों पर अगले 24 घंटे में तूफान और ओलावृष्टि के साथ बारिश होने के आसार हैं। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने सोमवार को बताया कि अगले 24 घंटों के दौरान उत्तर भारत के कई हिस्सों में घना कोहरा छाए रहने और शीत लहर में वृद्धि के आसार हैं। अगले तीन दिनों के दौरान तमिलनाडु में और केरल में अगले 24 घंटों के दौरान अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा के साथ दक्षिणी प्रायद्वीपीय में हल्की से मध्यम वर्षा होने का अनुमान है।
देश के उत्तरी हिस्सों में अगले पांच दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव होने के आसार नहीं है। पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश और राजस्थान में न्यूनतम तापमान 4-8 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।
पंजाब के कुछ हिस्सों में आज और कल जनवरी और हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली में आज जनवरी को कड़ाके की ठंड जारी रहने के आसार हैं। इसके साथ ही आठ से 10 जनवरी के दौरान राजस्थान के अलग-अलग इलाकों में और आठ जनवरी को पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शीत लहर चलने का अनुमान है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *