श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर में दो जून तक गरज और बिजली गिरने के साथ रुक-रुक कर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने मंगलवार को यह जानकारी दी। मौसम विभाग के अनुसार यहां 31 मई से दो जून के बीच कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि और तेज हवाएं चलने के अनुमान हैं। आज अधिकांश स्थानों पर बादल छाए रहेंगे तथा कई स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा, गरज और बिजली चमकने का अनुमान है। मौसम विभाग ने बताया कि जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग स्थानों पर ओलावृष्टि होने के आसार हैं।
विभाग ने किसानों को दो जून तक सभी कृषि कार्यों को स्थगित करने की सलाह दी है और बारिश या हिमपात से कुछ स्थानों पर अस्थायी रूप से यातायात बाधित होने की आशंका जतायी है। सभी संबंधितों को सतर्क रहने और यात्रा पर जाने से पहले यातायात सलाह का पालन करने के लिए भी आगाह किया गया है। मौसम विभाग ने बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान आज सुबह साढ़े आठ बजे तक श्रीनगर में 16.2 मिमी, काजीगुंड 7.6 मिमी, पहलगाम के निशान कुपवाड़ा में 0.4 मिमी, कोकेरनाग में 10.6 मिमी और गुलमर्ग में 8.8 मिमी बारिश हुई।
श्रीनगर में न्यूनतम तापमान कल के 12.0 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 11.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो जम्मू और कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी के लिए सामान्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस कम था। मंगलवार को अधिकतम तापमान सामान्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस कम 26.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। काजीगुंड में न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और यह गेटवे ऑफ कश्मीर के लिए सामान्य से 0.5 डिग्री सेल्सियस अधिक था।
पहलगाम में पिछली रात के 5.1 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 8.8 डिग्री सेल्सियस कम तापमान था, जो दक्षिण कश्मीर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल के लिए सामान्य से 2.7 डिग्री सेल्सियस अधिक था। कोकेरनाग में तापमान एक दिन पहले के 10.5 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 8.3 डिग्री सेल्सियस कम रहा, जो सामान्य से 2.3 डिग्री सेल्सियस कम था, जबकि कुपवाड़ा में पिछली रात के 9.2 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले दो डिग्री अधिक 11.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 0.6 डिग्री अधिक है। मौसम विभाग के अनुसार गुलमर्ग में एक दिन पहले 7.0 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले 4.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 3.1 डिग्री सेल्सियस कम था।
जम्मू-कश्मीर में दो जून तक बारिश के आसार
