गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

तेलंगाना में बारिश के आसार

हैदराबाद : तेलंगाना में अगले सात दिनों के दौरान कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से मंगलवार जारी दैनिक रिपोर्ट में कहा गया कि पिछले 24 घंटों के दौरान तेलंगाना के मुलुगु जिले में अलग-अलग स्थानों पर भारी बारिश हुई। इसी दौरान तेलंगाना में अलग-अलग स्थानों पर बारिश हुयी। रिपोर्ट में कहा गया है कि सोमवार और मंगलवार की दरमियानी रात को आदिलाबाद में सबसे कम न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *