गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

तेलंगाना में वर्षा के आसार

हैदराबाद : तेलंगाना के अलग-अलग स्थानों पर अगले पांच दिनों के दौरान हल्की से मध्यम वर्षा या गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र (आईएमडी) ने शनिवार को बताया कि 21 और 22 मार्च को राज्य में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है। पिछले 24 घंटों के दौरान तेलंगाना में एक या दो स्थानों पर बारिश हुई। दैनिक मौसम रिपोर्ट में कहा गया है कि आदिलाबाद में शुक्रवार को सबसे अधिक तापमान 38.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *