गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

जम्मू-कश्मीर में बारिश, बर्फबारी के आसार

श्रीनगर : जम्मू-कश्मीर में अगले 24 घंटों के दौरान पश्चिमी विक्षोभ के कारण कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। मौसम विभाग ने शनिवार सुबह यहां बताया कि मैदानी इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश और ऊंचे इलाकों में छिटपुट स्थानों पर बर्फबारी के आसार हैं। जम्मू-कश्मीर के अधिकांश स्थानों पर आमतौर पर बादल छाए हुए हैं और जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले के कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो रही है।
रविवार को जम्मू-कश्मीर के अधिकांश स्थानों पर बादल छाए रहेंगे। नवंबर के आखिर तक किसी भी बड़े हिमपात की कोई भविष्यवाणी नहीं है। कश्मीर ठंड की चपेट में है। गुलमर्ग और पहलगाम के पर्यटन स्थलों में रात का तापमान जमाव बिंदु से नीचे बना हुआ है। बारामूला जिले के गुलमर्ग के स्की रिजॉर्ट में न्यूनतम तापमान शून्य से 1.5 डिग्री नीचे और अनंतनाग जिले के पहलगाम में रात का तापमान शून्य से 1.3 डिग्री सेल्सियस नीचे दर्ज किया गया।
आज सुबह जम्मू क्षेत्र के बनिहाल में 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया और यहां सबसे ठंडा मौसम रहा। लद्दाख के द्रास में न्यूनतम तापमान माइनस 7.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *