गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

जम्मू-कश्मीर में बारिश, हिमपात के आसार

श्रीनगर : केन्द्रशासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में अगले कुछ दिनों में भारी बारिश और हिमपात होने का अनुमान जताया गया है। मौसम विज्ञान केंद्र श्रीनगर ने गुरुवार को यह जानकारी दी। केन्द्र शासित प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में तीन मार्च तक मौसम में नमी रहने के आसार हैं। उत्तरी कश्मीर, मध्य और दक्षिण कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों और जम्मू संभाग की पीरपंजाल रेंज में भारी से अतिभारी हिपात होने के अनुमान जताया गया है।
विभाग ने कहा कि प्रदेश के कुछ स्थानों पर एक और दो मार्च को तेज़ हवाओं के साथ गरज के साथ छींटे और ओलावृष्टि हो सकती है। मौसम कार्यालय ने मध्य और ऊंचाई वाले इलाकों में अतिभारी हिमपात के मद्देनजर यात्रियों और पर्यटकों को मौसम को देखते हुए घर से बाहर निकलने की याेजना और प्रशासन के निर्देश का पालन करने की सलाह दी है।
उन्हाेंने लोगों से पर्वतीय इलाकों में रहने वाली आम जनता को हिमस्खलन संभावित और ढलान वाले इलाकों में न जाने की सलाह दी गई है क्योंकि कुछ स्थानों पर भूस्खलन और पत्थर गिरने की आशंका व्यक्त की गयी है। इसके अलावा किसानों को मार्च के पहले सप्ताह के दौरान सिंचाई और अन्य कृषि कार्यों को रोकने की भी सलाह दी गयी है। इस बीच, कश्मीर घाटी के अधिकांश क्षेत्रों पर रात के तापमान में गिरावट देखी गई।
श्रीनगर में कल रात में न्यूनतम तापमान 2.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि इससे पिछली रात यह 4.5 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था। जम्मू-कश्मीर की ग्रीष्मकालीन राजधानी में न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस अधिक दर्ज किया गया था। श्रीनगर-जम्मू राष्ट्रीय पर काजीगुंड में न्यूनतम तापमान पिछली रात के 2.0 के मुकाबले शून्य से 1.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया ।
पर्यटक स्थल गुलमर्ग में सबसे अधिक ठंड रही और यहाँ गुरुवार को न्यूनतम तापमान लगातार दूसरे दिन शून्य से 5.6 डिग्री सेल्सियस नीचे रहा। उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के प्रसिद्ध स्की रिसॉर्ट में न्यूनतम तापमान सामान्य से 0.2 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।
पर्यटन स्थल पहलगाम में न्यूनतम तापमान पिछली रात के शून्य से नीचे 2.6 डिग्री सेल्सियस के मुकाबले शून्य से नीचे 4.4 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया और यह दक्षिण कश्मीर के पर्यटन स्थल के लिए सामान्य से 0.9 डिग्री सेल्सियस कम था। प्रदेश के कुपवाड़ा में न्यूनतम तापमान एक डिग्री सेल्सियस के मुकाबले गिरकर शून्य से नीचे 1.7 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *