गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

कश्मीर में बारिश, हिमपात के आसार

श्रीनगर : केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में अगले 24 घंटों में हल्की से मध्यम बारिश और हिमपात के आसार हैं। मौसम विज्ञान केन्द्र (आईएमडी) ने शनिवार को यह जानकारी दी। जम्मू कश्मीर में शुक्रवार और शनिवार की दरमियानी रात मध्यम वर्षा हुई। राजधानी श्रीनगर में शुक्रवार रात से 2.2 मिमी बारिश दर्ज की गई है। दक्षिण कश्मीर के काजीगुंड में 0.6 मिमी बारिश हुई जबकि उत्तरी कश्मीर के कुपवाड़ा शहर में 2.1 मिमी बारिश हुई।

उत्तरी कश्मीर के बारामूला जिले के गुलमर्ग के स्की रिसॉर्ट में 2.8 मिमी बारिश दर्ज की गई। बारिश के कारण प्रदेश में न्यूनतम तापमान में भी गिरावट देखी गई। मौसम की स्थिति को देखते हुए, अधिकारियों ने मौसम में सुधार होने और बर्फ साफ होने तक सिंथन-किश्तवाड़ और मार्गन सड़कों को यातायात के लिए बंद कर दिया है। स्वतंत्र मौसम पूर्वानुमानकर्ता फैजान आरिफ ने आगामी दिनों में कुछ स्थानों पर भारी हिमपात की चेतावनी दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *