हैदराबाद : तेलंगाना के कयी जिलों में अगले 24 घंटों के दौरान अलग-अलग स्थानों पर बिजली कड़कने और गरज के साथ बारिश होने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने गुरुवार को यह जानकारी दी। राज्य के नलगोंडा, रंगारेड्डी, महबूबनगर, नगरकुर्नूल, वानापर्थी, जोगुलम्बा गडवाल जिलों में बारिश होने के आसार हैं। यहां दैनिक मौसम रिपोर्ट में कहा गया है कि अगले 48 घंटों के दौरान राज्य में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने के आसार हैं।तेलंगाना में 11 से 15 नवंबर तक शुष्क मौसम रहने के आसार हैं। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कुछ स्थानों पर बारिश हुयी। रिपोर्ट में कहा गया है कि बुधवार और गुरुवार की दरमियानी रात को आदिलाबाद में सबसे कम न्यूनतम तापमान 17.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
