गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

तेलंगाना में बिजली गिरने और तेज हवाओं के साथ आंधी के आसार

हैदराबाद : तेलंगाना के कई जिलों में अलग अलग स्थानों पर बिजली गिरने और 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने राज्य के आदिलाबाद, कोमाराम भीम आसिफाबाद, मंचेरियल, निर्मल, निज़ामाबाद, जगित्याल, राजन्ना सिरिसिला, सिद्दीपेट, संगारेड्डी, मेडक, कामारेड्डी जिलों में अलग-अलग स्थानों पर बिजली गिरने और तेज हवा चलने का अनुमान जताया है ।
यहां दैनिक मौसम रिपोर्ट में कहा गया है कि अगले 24 घंटों के दौरान और 17, 18 और 19 अप्रैल को राज्य में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश या गरज के साथ बौछारें पड़ने के भी आसार हैं। वहीं कुछ स्थानों पर 14, 15 और 16 अप्रैल को शुष्क मौसम रहने का अनुमान है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य में कुछ स्थानों पर बारिश हुई। नलगोंडा में शुक्रवार को सबसे अधिक तापमान 40 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *