चंडीगढ़ : राघव चड्ढा ने गुरुवार को कहा कि चंडीगढ़ मेयर चुनाव स्थगित होने के मामले में वह अदालत जायेंगे। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की हालत उस बच्चे जैसी हो गयी है, जो ज़ीरो पर आउट होने के बाद अपना बैट लेकर घर भाग जाता है। उन्होंने कहा,“ चंडीगढ़ मेयर चुनाव में भाजपा ने एक बार फिर लोकतंत्र की हत्या की है। इंडिया गठबंधन के हाथों अपनी हार देख भाजपा ने चंडीगढ़ चुनाव ही रद्द कर दिया है।
यह कायर भाजपा का डर है।” चड्ढा ने दावा किया कि चुनाव में साफ बहुमत इंडिया गठबंधन के पास है। कुल 36 में से 20 वोट गठबंधन के पास हैं। उन्होंने कहा कि जिस तरह भाजपा हार के डर से ‘बीमार’ हो गयी है, ऐसे में कहा जा सकता है कि इंडिया गठबंधन एकजुट होकर ऐसे ही लड़ता रहे और भाजपा इतनी बीमार हो जाये कि 2024 के लोकसभा चुनाव से भी इसी तरह भागना पड़ जाये।
चंडीगढ़ मेयर चुनाव स्थगित : अदालत का दरवाजा खटखायेंगे
