गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

चंद्रप्पा बने कर्नाटक कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष

सुधम प्रचार समिति के सहअध्यक्ष

नई दिल्ली : कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता बीएन चंद्रप्पा को कर्नाटक प्रदेश कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष और एचपी सुधम दास को प्रचार समिति का सह अध्यक्ष नियुक्त किया है। कांग्रेस के संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने आज यहां यह जनकारी देते हुए बताया कि इन नियुक्तियों को पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने अनुमोदित किया है और दोनों नेताओं को तत्काल प्रभाव से अपना कार्य शुरू करने के लिए कहा है। उन्होंने बताया कि पार्टी ने वरिष्ठ नेता चंद्रप्पा को प्रदेश कांग्रेस का नया कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। वहीं पार्टी ने प्रदेश विधानसभा चुनाव के मद्देनजर दास को प्रचार समिति का सहअध्यक्ष नियुक्त किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *