गौरवशाली भारत

देश की उम्मीद ‎‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎ ‎‎

मौजूदा हालात बदल कर बनाना है सुखी मध्यप्रदेश

भोपाल : कमलनाथ ने आज कहा कि प्रदेश से हर दिन अमानवीय अत्याचार और नागरिकों को सताए जाने की घटनाएं सामने आ रही हैं और हमें मौजूदा हालात बदल कर सुखी मध्यप्रदेश बनाना है। कमलनाथ ने अपने ट्वीट में कहा कि प्रदेश से हर दिन अमानवीय अत्याचार और नागरिकों को सताए जाने की घटनाएं सामने आ रही हैं। विदिशा में कल एक व्यक्ति ने आत्महत्या कर ली। इससे पहले उनकी बेटी ने छेड़छाड़ से त्रस्त होकर आत्महत्या कर ली थी।
उन्होंने कहा कि इसी तरह डबरा में अल्पसंख्यक समुदाय के युवक के साथ अत्याचार का वीडियो सामने आया। प्रदेश में दलित, आदिवासी, अल्पसंख्यक, महिलाओं, सभी के साथ अत्याचार के समाचार सामने आ रहे हैं। सरकार सिर्फ लीपापोती करने, पाखंड करने और अभिनय करने में व्यस्त हैं। कमलनाथ ने कहा कि हमें इन हालात को बदलना है और एक सुखी और समृद्ध मध्यप्रदेश बनाना है, जहां बेटियां सुरक्षित हों, दलित, आदिवासी, अल्पसंख्यक और सर्व समाज सुरक्षित हो।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *