नई दिल्ली : उत्तर भारत में सर्द मौसम ने दस्तक दे दी है। कहीं बारिश तो कहीं बर्फबारी हो रही है। दिल्ली में अब भी मानसून जैसा मौसम बना हुआ है। यहां पर बीते 24 घंटे से लगातार बारिश हो रही है। इसके चलते दिल्ली के कई इलाकों में पानी भरने और ट्रैफिक जाम की समस्या आ रही है। वहीं उत्तराखंड के उत्तरकाशी में बीते दिनों आए एवलांच के बीच सेना का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। उत्तराखंड के ही चमोली में हेमकुंड साहिब में बर्फबारी हो रही है।
दिल्ली में अभी होगी और बारिश
भारतीय मौसम विभाग ने दिल्ली और आसपास के इलाकों में अभी और बारिश होने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के अफसरों का कहना है कि लगातार बारिश से तापमान में काफी गिरावट आई है और शहर की एयर क्वालिटी में भी सुधार हुआ है। सोमवार तक बारिश में गिरावट होने की संभावना है।
वहीं ग्रेटर नोएडा वेस्ट में याथर्थ अस्पताल के सामने की सड़क धंस गई। ये हादसा भारी बारिश के चलते निर्माणाधीन एक्सप्रेस एस्ट्रा परियोजना के पास हुआ। इस तरह के हादसों को लेकर बिल्डरों पर अक्सर सर्विस रोड के करीब खुदाई करने का आरोप लगाए जाते हैं। खुदाई की वजह से ही इस तरह की घटनाएं होती हैं। पहले भी परियोजनाओं की वजह से ऐसी घटनाएं हुईं हैं, जिन्हें लेकर बिल्डरों पर कार्रवाई भी की जा चुकी है।
हेमकुंड साहिब में बर्फबारी
उत्तराखंड के चमोली स्थित दुनिया के सबसे ऊंचे गुरुद्वारे हेमकुंड साहिब में रविवार को बर्फबारी हुई है। यहां करीब एक इंच से ज्यादा ताजा बर्फ जम गई है। इसके साथ बदरीनाथ धाम की चोटियों पर भी बर्फ गिरी है। इस बर्फबारी से मैदानी इलाकों में भी ठंड बढ़ गई है।
देश में मौसम का बदलता मिजाज
